Home Haryana कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने थामा भाजपा का...

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने थामा भाजपा का दामन

201
0

हरियाणा/शाहाबाद (अकुंर कपूर): शाहबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने बीते दिनों कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा। आपको बता दें कि पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने नगर पालिका चुनाव में शाहबाद से भाजपा समर्थित उम्मीदवार का खुले तौर पर समर्थन किया था। जिसके बाद अनिल धंतौड़ी कि भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थी। वहीं बीते दिनों पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने भाजपा का दामन थामने के बाद आज पहली बार शाहबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत सारी मजबूरियों के कारण उनको कांग्रेस को छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद व गुटबाजी जोरों पर चल रही है। जिसके कारण नेताओं की अनदेखी की जा रही है। जिसके कारण उन्होंने मजबूरन कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामने पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद क्षेत्रवाद इन सभी चीजों से ऊपर उठकर कार्य कर रही है। भाजपा पार्टी राष्ट्र के लिए काम कर रही है जिस से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां भी उनकी ड्यूटी लगाएगी वह उसको निभाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here