Home Accident अंबाला में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने टाटा मैजिक को...

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 11 लोग घायल

245
0

अंबाला | अंबाला में सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी, जिसमें 8 बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि टाटा मैजिक के चालक और तीन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पंजोखरा साहिब से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली के सयोली गांव निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि उनका भाई हजारा सिंह अपने परिवार के साथ टाटा मैजिक वाहन में पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने गया था। लौटते समय जब वे बूढ़ाखेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों की स्थिति और पुलिस कार्रवाई

हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों का निरीक्षण किया और घायलों को त्वरित उपचार के लिए अंबाला छावनी और सिटी के नागरिक अस्पतालों में भिजवाया। हालत गंभीर होने पर चालक और तीन बच्चों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here