Home Ambala पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर कसा ...

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर कसा तंज..दीपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना

120
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब “जमानत जप्त पार्टी हो गई है”, जिन मुद्दों को लेकर ये सत्ता में आए थे आज उससे विपरीत हो रहा है। वही दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के राज में एक एक पैसे बैंक खाते में जाता है, जिससे इन्हें तकलीफ हो रही है क्योंकि इनका खर्चा चलना बंद हो गया है। इस दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसा है।
हरियाणा में इन दिनो कांग्रेस हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चलाए हुए है. इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने एक बयान में कहा कि हरियाणा सरकार घोषणावीर बन रही है, “काम चवन्नी का और गिनवा दस कर रही है” जिसपर पलटवार करते हुए हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने दीपेंद्र हुड्डा से सवाल करते हुए कहा कि वे बताए क्या सिर्फ 25% लोगों को ही पेंशन मिल रही है या 25% लोगों तक ही सभी सेवाएं पहुंच रही है। विज ने कहा कि भाजपा के राज में एक एक पैसे खाते में जाता है, और कांग्रेस के राज में ये जब ऊपर से   अगर 100 रुपए आते थे तो नीचे तक 15 रह जाते थे ये कांग्रेस का आजादी के बाद का बनाया हुआ सिस्टम था.जिसे भाजपा ने बदला और इसी बात की कांग्रेस को तकलीफ है क्योंकि इनकी रोजी रोटी इसी से चलती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here