Home Crime गुड़गांव में पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया जारी, पुलिस ने एक...

गुड़गांव में पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया जारी, पुलिस ने एक महिला को भेजा वापस

236
0

गुड़गांव | पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साइबर सिटी गुड़गांव में पहले आठ पाकिस्तानी नागरिक रह रहे थे, जिनमें से एक पाकिस्तानी महिला को पुलिस पहले ही भारत से वापस भेज चुकी है। यह महिला शॉर्ट टर्म वीजा पर गुड़गांव आई थी और अब उसे अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया है।

गुड़गांव में अभी 7 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद

गुड़गांव पुलिस मुख्यालय के डीसीपी डॉ. अर्पित जैन ने जानकारी दी कि वर्तमान में शहर में सात पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनके लॉन्ग टर्म वीजा अथवा नागरिकता से जुड़े आवेदन गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के पास लंबित हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही मंत्रालय से निर्देश प्राप्त होंगे, बाकी नागरिकों को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

डॉ. जैन ने बताया कि गुड़गांव में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करें और शहर में शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here