Home Crime हरियाणा: पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अल्टीमेटम आज समाप्त, पुलिस शुरू करेगी छापेमारी

हरियाणा: पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अल्टीमेटम आज समाप्त, पुलिस शुरू करेगी छापेमारी

123
0

हरियाणा  | हरियाणा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के पास अपने देश वापस जाने के लिए आज का अंतिम अवसर है। सैनी सरकार ने 27 अप्रैल तक इन नागरिकों को वापस जाने का अल्टीमेटम दिया था, जो आज शाम 6 बजे तक समाप्त हो जाएगा। इस समय सीमा के बाद राज्य की पुलिस उन पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर देगी, जो निर्धारित समय तक वापस नहीं गए हैं।

राज्य सरकार के पास 460 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची है, जिन पर इंटेलिजेंस एजेंसियों की नजर है। इनमें से कई नागरिक लंबे समय से हरियाणा में रह रहे हैं। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की थी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक हरियाणा छोड़ना होगा, जबकि चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है।” इसके अलावा, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा और आधिकारिक वीजा रखने वाले नागरिकों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्यभर के कॉलेजों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here