Home Ambala अम्बाला के सफाई कर्मचारी दो दिन की भूख हड़ताल पर…सरकार पर वादा...

अम्बाला के सफाई कर्मचारी दो दिन की भूख हड़ताल पर…सरकार पर वादा खिलाफी के लगाए आरोप

111
0
अम्बाला, 9 जनवरी –अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से सफाई कर्मचारी दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए ! नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान सेवा राम ने सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए ! इस मौके पर प्रदेश भर में नगर निगम में 21 कर्मचारी , नगर परिषद में 11 कर्मचारी और नगर पालिका में 5 कर्मचारी दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए ! इस मौक पर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की !
नगर पालिका कर्मचारी संघ का कहना ये 
पूरे प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी आज से दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए है ! ज्यादा जानकारी देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान सेवा राम बोहत ने कहा कि पूरे प्रदेश में नगर निगम में 21 कर्मचारी , नगर परिषद में 11 कर्मचारी और नगर पालिका में 5 कर्मचारी दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठने का आवाहन किया गया है ! उन्होंने सरकार पर 29 अक्टूबर , 7 अगस्त को हुए समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया ! वहीं उन्होंने सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी किया गया था जो लागू नहीं किया गया जिसके चलते प्रदेश भर के कर्मचारियों में भारी रोष है ! उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी कि सरकार ने जो भी संगठन के साथ समझौते हुए है उनको लागू करे नहीं तो पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी दोबारा से आंदोलन लड़ने की कगार पर होगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here