Home Haryana नगरपालिका से चेयरमैन पद के लिए आभा रबीन कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी...

नगरपालिका से चेयरमैन पद के लिए आभा रबीन कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा नामांकन

203
0
हरियाणा,17 फरवरी –प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन के आखिरी दिन हथीन नगरपालिका से चेयरमैन पद के लिए आभा रबीन कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके हजारों समर्थक मौजूद थे।
नामांकन दाखिल करने के बाद आभा रबीन कुमार के पति और निवर्तमान पार्षद रबीन कुमार ने हथीन शहर में घर घर जाकर चुनावी जनसंपर्क किया और लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हथीन नगरपालिका क्षेत्र में मौजूद समस्याओं का समाधान कर शहर का चहुंमुखी विकास और सौंदर्यकरण करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इतना ही नहीं उन्होंने निवर्तमान चेयरमैन और भाजपा प्रत्याशी के पति पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पति और निवर्तमान चेयरमैन ने जिस तरह पिछले सात साल में हथीन में लूट खसोट मचाई है, उसका अंत होगा और जनता की छोटी सरकार हथीन में बनेगी. जिससे हथीन शहर का चहुंमुखी विकास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here