Home Crime छात्रवृत्ति घोटाले में दो निजी आरोपी गिरफ्तार, कैथल जेल भेजे गए

छात्रवृत्ति घोटाले में दो निजी आरोपी गिरफ्तार, कैथल जेल भेजे गए

201
0

कैथल | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अंबाला ने छात्रवृत्ति घोटाले के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी, निवासी पट्टी क्योडक (जिला कैथल) और प्रियंका, निवासी सुभाष नगर (कैथल) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में कैथल जेल भेज दिया गया।

यह मामला एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय, कैथल से जुड़ा है। जांच के अनुसार वर्ष 2013-14 और 2014-15 के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर अनुसूचित जाति की 944 छात्राओं के नाम पर फर्जी दाखिले दिखाए थे। आरोप है कि फर्जी बैंक खातों के माध्यम से इन छात्राओं के नाम पर 5 करोड़ 26 लाख 25 हजार 306 रुपये की छात्रवृत्ति राशि निकलवाई गई और सरकारी धन का गबन किया गया।

इस संबंध में 1 अगस्त 2018 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में एफआईआर नंबर 8 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 409, 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस केस में पहले ही 14 आरोपियों के खिलाफ चालान 31 जुलाई 2023 को कैथल अदालत में दाखिल किया जा चुका है। वहीं, विश्वविद्यालय के तीन अधिकारियों की गिरफ्तारी अभी लंबित है। एसीबी ने मामले की जांच को तेजी से आगे बढ़ाते हुए बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here