Home Haryana मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए पोषण से भरपूर.. बीमारियों से भी...

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए पोषण से भरपूर.. बीमारियों से भी रखता है दूर

153
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल द्वारा आज गांव बढ़ा में मिलेट्स को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक सुंदर सिंह,सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा,राकेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।
सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के तहत लोगों को मोटो अनाज के बारे में जागरूक किया जा रहा है। मोटे अनाज में ज्वार,बाजरा,रागी,कोरा,बरगर शामिल है। मोटा अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। मोटा अनाज पोषण से भरपूर है। मोटा अनाज का सेवन करने से बीमारियों से दूर रह सकते है। मिलेट्स अनूपचारिक अनाजों में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, और फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं। ये हमारे शरीर को सभी महत्वपूर्ण पोषण तत्वों के लिए आवश्यक होते हैं और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज के उत्पादन के साथ ही मोटा अनाज से बनने वाले उत्पादों का निर्माण करें। बाजार में मोटा अनाज के उत्पादों की लगातार मांग बढ़ रही है।
किसानों ने बताए मोटे  अनाज के फायदे
किसान ओमबीर डागर ने बताया कि मिलेट्स एक प्रकार के अनाज होते हैं जो कि गेहूं, चावल, और जौ के समान होते हैं, लेकिन इनमें अन्य अनूपचारिक अनाजों के मुकाबले अधिक पोषण और स्वास्थ्य लाभ होते हैं। किसानों को मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, और फूड मिलेट्स की खेती करने के बारे में जागरूक किया गया है। मोटा अनाज का सेवन करने से हम स्वस्थ रह सकते है।
किसान रविंद्र सिंह ने बताया कि धान की खेती करने से पानी की खपत अधिक होती है। जिसकी वजह से जलस्तर नीचे गिरता जा रहा है। किसानों को मोटा अनाज के उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई है। मोटा अनाज के उत्पादन से पानी की बचत होती है। मोटा अनाज के उत्पादन से फसल अच्छी होगी और मुनाफा भी अधिक होगा।
किसान रंजीत ने बताया कि किसानों को कृषि विभाग की तरफ से फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गई है। इससे किसानों में जागरूकता आ रही है। मोटा अनाज के उत्पादन से कीटनाशक दवाइयों में कटौती होगी वहीं हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here