Home Crime मृतकों को शहीद मान सरकार को उठाने चाहिए पाकिस्तान और आतंकवाद के...

मृतकों को शहीद मान सरकार को उठाने चाहिए पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम : कांग्रेस नेता

सरकार के हर कदम पर साथ खड़ा है विपक्ष - कांग्रेस

66
0

सोनीपत | पहलगाम में कायराना और जघन्य हत्याकांड के बाद अब कांग्रेस भी मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सड़को पर है और आज सोनीपत के साथ साथ हरियाणा के हर जिले पर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला, और पहलगाम में कायराना हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस कायराना हमले में मारे गए सभी पर्यटक शहीद हुए हैं और विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है और सरकार को पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए।

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद सभी विपक्षी दल सरकार के साथ खड़े नजर दिखाई दे रहे हैं और आज जिस तरह से विपक्षी दलों के नेताओं के बयान इस हमले के खिलाफ आ रहे हैं और आज हरियाणा के सभी जिलों में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला और मृतकों को शहीदों का दर्जा देते हुए उनको श्रद्धांजलि दी और सरकार से गुहार लगाई कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में वो सरकार के साथ खड़े है।

इस कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल और पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ उस हमले की हम कड़े शब्दों निंदा करते है , हमारे शीर्ष नेतृत्व पहले ही कह चुका है कि इस मसले पर हम सरकार के साथ खड़े है और पाकिस्तान और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार होना चाहिए, आज हमने कैंडल मार्च निकाला और मृतकों को शहीद मनाते हुए उनको श्रद्धांजलि दी है  और सरकार को भी उनको शहीद मानना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here