फरीदाबाद (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को फरीदाबाद जिले में गौरवशाली भारत रैली में बड़ी घोषणा की। बता दें कि इस रैली में मुख्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद से पलवल तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गौरवशाली भारत रैली का आयोजन कर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सीएम खट्टर ने कहा कि फरीदाबाद से पलवल तक मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दी गई है। अब बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो ट्रेन चलाने की सौगात दी गई है।

मेट्रो परियोजना को लेकर हरियाणा सरकार ने अपने बजट में भी पूरा करने का वादा किया था। फरीदाबाद में गौरवशाली रैली का आयोजन केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की ओर से किया गया था। बता दें कि सीएम की रैली में जनसैलाब उमड़ा।







