Home Haryana सालासर बालाजी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, महज 500...

सालासर बालाजी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, महज 500 रुपए में करें सफर

263
0

हिसार (एकता): सालासर बालाजी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। भक्तों धार्मिक स्थलों में अपनी आस्था रखते हैं। बता दें कि हरियाणा के हिसार जिले में सालासर धाम के लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मंगलवार को हरियाणा रोडवेज की सीधी बस चलाई है। जो भक्तों को सालासर बालाजी की दर्शन करने के लिए लेकर जाएगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बस हर रोज सुबह 6:10 बजे से लेकर 1 बजे तक यात्रियों को सालासर पहुंचाएगी। बस का किराया 245 रुपए है। महज 500 रुपए में यात्री बालाजी के दर्शन कर सकते हैं। 50 प्रतिशत छूट के चलते सीनियर सिटीजन महज 250 रुपए में सालासर के दर्शन कर सकते हैं। बता दें कि हरियाणा रोडवेज की ओर से चलाई जा रही बसों से धार्मिक स्थल पर जाने वाले श्रद्धालुओं को खास लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here