Home Business/Education हरियाणा के सरकारी स्कूलों की मई 2025 की छुट्टियों की सूची जारी,...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की मई 2025 की छुट्टियों की सूची जारी, जानिए कौन-कौन से दिन रहेंगे स्कूल बंद

278
0

चंडीगढ़ | हरियाणा शिक्षा विभाग ने मई 2025 के लिए राजकीय विद्यालयों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस महीने छात्रों और शिक्षकों को कई अहम दिन स्कूल से अवकाश मिलेगा।

मई 2025 की प्रमुख छुट्टियां इस प्रकार रहेंगी:

  • 4 मई (रविवार)
  • 10 मई (दूसरा शनिवार)
  • 11 मई (रविवार)
  • 12 मई (सोमवार) – बुद्ध पूर्णिमा (स्थानीय अवकाश)
  • 18 मई (रविवार)
  • 25 मई (रविवार)
  • 29 मई (वीरवार) – महाराणा प्रताप जयंती

ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि भी तय

इसके अलावा, राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक घोषित किए गए हैं। हालांकि, तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने की स्थिति में यह अवकाश पहले भी शुरू किया जा सकता है।

छात्रों और शिक्षकों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग की वेबसाइट से अपडेट लेते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here