Home politics केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का पाकिस्तान पर तीखा वार, बोले– ‘खून की...

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का पाकिस्तान पर तीखा वार, बोले– ‘खून की एक-एक बूंद का लिया जाएगा हिसाब’

83
0

सोनीपत | केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को सोनीपत स्थित निफ्टम संस्थान में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा और पाकिस्तान को अब पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ेगा।

चिराग पासवान ने कहा, “हमारे लोगों के खून की एक-एक बूंद का हिसाब पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से उनकी ही भाषा में लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संधि खत्म कर पाकिस्तान को माकूल जवाब दे दिया है। पहले हमारी छह नदियों का 80 फीसदी पानी पाकिस्तान जाता था, लेकिन अब वह हर बूंद के लिए मोहताज होगा।”

बिहार चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

बिहार की राजनीति और आगामी चुनावों को लेकर चिराग ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ बिहार है। “मेरा मकसद बिहार से पलायन को रोकना ही नहीं, बल्कि उसे पलट कर राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना है। बिहार के युवाओं को घर के पास ही रोज़गार मिले, यही मेरी सोच है।” मुख्यमंत्री पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पहले बिहारी और पहले बिहार के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं।

निफ्टम संस्थान की तारीफ

निफ्टम (NIFTEM) संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होकर केंद्रीय मंत्री ने संस्थान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निफ्टम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने एक और निफ्टम संस्थान की स्थापना की अनुमति दी है। ‘सुलफाम’ जैसे आयोजनों में भाग ले रहे स्टार्टअप्स देश की नई ऊर्जा और नवाचार का प्रतीक हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here