Home Crime फतेहाबाद में बड़ा पुलिस एक्शन: 26 आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर मनदीप...

फतेहाबाद में बड़ा पुलिस एक्शन: 26 आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर मनदीप पंजाबी गिरफ्तार

287
0

फतेहाबाद | हरियाणा पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाबी गैंग के सरगना और कुख्यात अपराधी मनदीप पंजाबी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनदीप फतेहाबाद जिले के भूना कस्बे के चौबारा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ 26 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस लंबे समय से मनदीप की तलाश कर रही थी, जो ड्रग्स, लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। एक साल पहले फतेहाबाद पुलिस ने 819 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था, उसी केस में मनदीप वांछित था।

3 राज्यों की पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धांत जैन ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि मनदीप एक खतरनाक अपराधी है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की पुलिस के रिकॉर्ड में उसके खिलाफ डकैती, हत्या की कोशिश, मारपीट, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह पंजाबी गैंग का मुख्य सरगना और भांभू गैंग का भी सहयोगी रहा है।

विधानसभा चुनाव के दौरान भी किया था अपराध

एसपी ने बताया कि मनदीप के खिलाफ आखिरी मामला अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनावों के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही थीं। आखिरकार CIA टीम ने उसे धर दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here