Home Haryana एलपीजी संकट का असर: गुरुग्राम स्कूल ने अभिभावकों को दी लंच व्यवस्था...

एलपीजी संकट का असर: गुरुग्राम स्कूल ने अभिभावकों को दी लंच व्यवस्था रुकने की चेतावनी

16
0

गुरुग्राम। बाजार में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी का असर अब शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने लगा है। गुरुग्राम स्थित श्री राम स्कूल ने अभिभावकों को अलर्ट करते हुए बताया है कि यदि गैस की नई सप्लाई जल्द नहीं मिलती है तो सोमवार से स्कूल में छात्रों के लिए लंच और स्नैक्स की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

स्कूल प्रशासन की ओर से गुरुवार को अभिभावकों को ईमेल भेजकर स्थिति की जानकारी दी गई। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि बाजार में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण स्कूल के केटरर को गैस उपलब्ध कराने में दिक्कत आ रही है।

ईमेल में कहा गया है कि फिलहाल केटरर के पास केवल दो दिन का एलपीजी स्टॉक बचा हुआ है। यदि शुक्रवार तक नई सप्लाई नहीं मिलती है तो 16 मार्च से स्कूल का लंच और स्नैक्स प्रोग्राम अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है।

स्कूल ने अभिभावकों को यह भी बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर कई शहरों में रेस्टोरेंट, कैफे, हॉस्टल और ऑफिस कैंटीन की सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है।

हालांकि स्कूल प्रशासन को उम्मीद है कि सप्ताहांत से पहले गैस की नई सप्लाई मिल जाएगी और लंच कार्यक्रम सामान्य रूप से जारी रहेगा। फिर भी एहतियात के तौर पर अभिभावकों को सलाह दी गई है कि यदि स्थिति नहीं सुधरती है तो वे बच्चों के लिए वैकल्पिक भोजन की व्यवस्था कर लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here