Home Haryana भाजपा उम्मीदवार के ऑफिस के उद्घाटन पर पहुंचे पूर्व राज्यपाल प्रो.गणेशी...

भाजपा उम्मीदवार के ऑफिस के उद्घाटन पर पहुंचे पूर्व राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल के बिगड़े सुर

123
0
सिरसा 10 सितम्बर- रानिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा  उम्मीदवार शीशपाल कंबोज के ऑफिस का उद्घाटन हुआ, इस अवसर पर उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने ऑफिस का उद्घाटन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए कामों की सराहना की और बातों ही बातों में चौधरी रणजीत सिंह पर भी निशाना साधा.  इस मौके पर रानिया विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार शीशपाल कंबोज ने भी चौधरी रणजीत सिंह पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप भी लगाए.
इस मौके पर प्रोफेसर गणेशी लाल ने कहा कि भाजपा ने विरासत और विकास की राजनीति की है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि  विरासत के बिना विकास का कोई अर्थ नहीं है. साथ ही प्रोफेसर गणेश  लाल ने विपक्ष का नाम लिए बिना जाति जनगणना की बात पर  निशाना साधते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें कौन मना  कर रहा है जिसको आप कुछ देना चाहते हैं तो आप दें । यहा  कोई जाति के आधार पर टिकट थोड़ा होता है ।
पैगम्बर  मोहम्मद से कर डाली पीएम मोदी की तुलना 
 वही प्रोफेसर गणेशी लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक खत्म करके पूरे विश्व के मुस्लिम समाज , इस्लाम को बताया है कि  पैगम्बर मोहम्मद के बाद अगर किसी ने दूसरा काम पूरा किया है जिसे पैगम्बर  मोहम्मद भी नहीं कर पाए वह देश के  प्रधानमंत्री  ने किया है । वही बातों ही बातों में प्रोफेसर गणेश जी लाल ने चौधरी देवी लाल की बात करते हुए चौधरी रणजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह किसके वंशज है किसके प्रकाश स्तंभ है वे फुलझड़ी के लिए लड़ते अच्छे नहीं लगते । वही इस मौके पर रनिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शीशपाल कंबोज ने पार्टी द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे रनिया विधानसभा सीट से जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे । वहीं उन्होंने चौधरी रणजीत सिंह पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने उन्हें इतना मान सम्मान दिया और वह पूरे हरियाणा में घूम कर भारतीय जनता पार्टी की बात करते थे आज वही उसे छोड़कर स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here