गुरुग्राम | गुरुग्राम में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नोडल अधिकारी आर. एस भाट ने बस स्टैंड के पास अतिक्रमणकारियों पर एक्शन लिया। उन्होंने वहां अवैध रूप से खड़ी 2 दर्जन से ज्यादा रेहड़ियों को जेसीबी की मदद से चकनाचूर कर दिया। नोडल अधिकारी ने कहा महावीर चौक के पास रेहड़ी वालों ने आतंक मचाया हुआ था और हमें लगातार इस बारे में शिकायत आ रही थी जिसपर आज हमने एक्शन लेते हुए 2 दर्जन से ज्यादा रेहड़ियों को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा यहां रेहड़ी लगवाना किसी माफिया का ही काम है और हम यह बर्दाश बिल्कुल नहीं करेंगे और लगातार एक्शन लेंगे।
गुड़गांव को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान को जोर शोर से चला रहे जीएमडीए के डीटीपी आर एस बाठ आज सुबह शहर में तो निकले, और अतिक्रमणकारी का सामान तोड़ा और उनकी टीम ने सभी रेहड़ी पटरी वालो का अतिक्रमणकारी का सामान ध्वस्त किया और उन्हें भगाया। आज हाथ जोड़कर नोडल अधिकारी डीटीपी आर एस बाठ ने अतिक्रमणकारियों को समझाया। आज सुबह वह महावीर चौक पर स्थित जैन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अतिक्रमणकरने वाले लोगों को समझाया और कहा कि वह नहीं चाहते कि किसी का भी नुकसान हो। लेकिन समझाने के बाद भी उन्होंने अतिक्रमण कर सरकारी जमीन पर दुकान सजाए बैठे लोगों काे कहा कि वह अपनी दुकान को पीछे की तरफ कर लें ताकि न तो ट्रैफिक बाधित हो और न ही पैदल चलने वालों को परेशानी हो।
बाठ ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर ग्रीवेंस कमेटी में भी शिकायतें आई थी जिस पर आज वह महावीर चौक पर निरीक्षण करने आए हैं। यहां न केवल दुकानदारों ने बल्कि कुछ ऑटो वालों ने भी कब्जा किया हुआ है। ऐसे में आज उन्हें समझाते हुए अतिक्रमण हटाने को कहा गया था लेकिन यहाँ पर इनको अपना समान हटाने के लिए समय दिया गया था इसके बाद भी अगर अतिक्रमण को नहीं हटाया जाता गया तो तो वह आज पीला पंजा लेकर कार्रवाई करने यहां पहुंच गए।
नोडल अधिकारी आर एस बाठ ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी। अतिक्रमण करने वालों को पहले समझाया जा रहा है। समझाने के बाद भी अगर वह अतिक्रमण को नहीं हटाते तो वह कार्रवाई करने को विवश हो जाएंगे।







