Home Haryana CM खट्टर ने हरियाणा वासियों को दी बड़ी सौगात, अगले साल बड़े...

CM खट्टर ने हरियाणा वासियों को दी बड़ी सौगात, अगले साल बड़े गांवों में खोली जाएंगी 1000 ई-लाइब्रेरी

162
0

अंबाला (अंकुर कपूर): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। सिरसा के अबूबशहर गांव में जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत अबूबशहर की बेटियों प्रतिज्ञा और प्रियंका को उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद व शगुन देकर की। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अगले वर्ष में प्रदेश के बड़े गांवों में 1000 ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी। यहां तक कि 5 से 6 हजार की आबादी वाले गांवों में ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी।

सरकार के पास गांवों में लाइब्रेरी बनाने की इतनी अधिक मांग आ रही है, इसलिए सरकार ने अब पहले चरण में बड़े गांवों लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया है। जन संवाद के दौरान एक नागरिक ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनुरोध करते हुए कहा कि गांववासियों के लिए बणी गांव से कालांवाली तक बस की सुविधा शुरू करवाई जाए। इस पर तुरंत मुख्यमंत्री ने रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए और घोषणा करते हुए कहा कि सोमवार से ही बणी गांव से कालांवाली तक बस सेवा शुरू हों जाएगी। संवाद कार्यक्रम में गुसाईयाणा गांव के एक नागरिक ने गांव में कॉलेज खोलने की मांग रखी।

इस मांग को मंजूर करते हुऐ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर 20 किलोमीटर में एक कॉलेज खोलने की योजना बना रखी है। इसके तहत इस गांव से सिरसा के बीच अध्ययन करवा कर जहां उचित होगा, वहां कॉलेज खोला जाएगा। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारुखेड़ा गांव में खेल सुविधाएं मुहैया करवाने को मंजूरी देते हुए कहा कि क्रिकेट के लिए एक ग्राउंड बनाया जाएगा और चारदीवारी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। हरियाणा सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए जन संवाद कार्यक्रम में वृद्धजनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पेंशन ऑनलाइन बनी है। जिससे बड़ी सुविधा मिली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अबूबशहर गांव में 1220 वृद्धजनों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। 2750 रुपये की दर से गांव में लगभग 33 लाख रुपये की राशि पेंशन स्वरूप दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अबूबशहर गांव में आयुष्मान योजना के तहत 167 लोगों ने ईलाज करवाया है। इस पर 31.25 लाख रुपये का खर्च सरकार ने वहन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 1.40 करोड़ आबादी के आयुष्मान कार्ड बनने हैं, इनमें से 80 प्रतिशत के कार्ड बनाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पास परिवार पहचान पत्र के माध्यम से प्रदेश की पौने 3 करोड़ जनता का डाटा उपलब्ध है। सरकार ने योजना बनाई है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को उनके जन्म दिवस पर सरकार की ओर से सम्मान स्वरूप एक शुभकामनाओं का संदेश जाएगा। संदेश पाकर नागरिक उत्साहित महसूस करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here