Home Panipat पानीपत: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले , पाकिस्तान को देना होगा करारा...

पानीपत: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले , पाकिस्तान को देना होगा करारा जवाब, PoK पर कार्रवाई की उठाई मांग

85
0

पानीपत। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है। जगह-जगह पर प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शनिवार को कुरुक्षेत्र जाते समय पानीपत टोल प्लाजा पर रुके, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की और पाकिस्तान की कायराना हरकत की कड़ी निंदा की।

“भारत को दी खुली चुनौती” – आठवले
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने इस आतंकी हमले के ज़रिए भारत को खुली चुनौती दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर कार्रवाई करने की मांग की। आठवले ने कहा, “अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी हरकतों का माकूल जवाब दिया जाए। सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए।”

“अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए”
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि “पाकिस्तान बार-बार भारत की सहनशीलता की परीक्षा ले रहा है। अब सब्र का बाँध टूट चुका है। यदि जरूरी हो, तो युद्ध भी होना चाहिए। पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here