Home Crime सोनीपत: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो इनामी अपराधी घायल

सोनीपत: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो इनामी अपराधी घायल

155
0

सोनीपत   | जिले के खरखौदा क्षेत्र में पुलिस और दो कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। ये आरोपी हत्या, लूट और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों में वांछित थे। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि छिछड़ाना गांव का रहने वाला संदीप और गोहाना के रिंढ़ाना गांव निवासी दीपक, सांपला होते हुए खरखौदा की ओर आ रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। जैसे ही बदमाश मौके पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

घायल बदमाशों को तत्काल खरखौदा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कई गंभीर मामलों में वांछित थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, संदीप और दीपक पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। ये दोनों बदमाश पहले भी सोनीपत जिले में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

डीसीपी क्राइम ने दी जानकारी

डीसीपी क्राइम नरेंद्र सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने एक ही रात में कई वारदातों को अंजाम दिया था। फायरिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वे घायल हुए और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here