Home Sonipat पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सोनीपत में कैंडल मार्च, 25 अप्रैल...

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सोनीपत में कैंडल मार्च, 25 अप्रैल को बंद का आह्वान

122
0

सोनीपत  | पहलगाम में कायराना हमले के बाद दिल्ली में 25 अप्रैल को बंद का ऐलान तो सोनीपत में भी होगा बंद , सोनीपत से बीजेपी मेयर राजीव जैन ने किया आह्वान तो आज बीजेपी विधायक निखिल मदान के साथ मेयर राजीव जैन ने पहलगाम में जघन्य हमले के बाद स्थानीय वासियों के साथ कैंडल मार्च

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुन फायर करके मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद पूरे देश में रोष दिखाई दे रहा है, आज सोनीपत में बीजेपी विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई, और बीजेपी विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि भारतीय सेना इस कायराना हमले का कड़ा जवाब देगी और हमला करने वालों के साथ वो ही हश्र होगा जिसका पूरे देशवासियों को इंतजार है।

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद पूरे देश में रोष दिखाई दे रहा है और जैसे आप अपनी टीवी स्क्रीन पर जो तस्वीरें देख रहे हों अमूनन पूरे देश के अलग अलग हिस्सों से ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही हैं, जगह जगह कैंडल मार्च निकाला जा रहा है , सोनीपत में आज बीजेपी विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में भी कैंडल मार्च हुआ और पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाईं गई।

सोनीपत से विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की , और कहा कि भारतीय सेना इस हमले का करारा जवाब देगी और इस हमले को अंजाम देने वालों का वो हाल होगा जो भारतीयों का उन्होंने किया है , पाकिस्तान को भी इसको लेकर जवाब मिलेगा, पहले भी हमने उनको आतंकी हमलों का जवाब दिया है, एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान अभी तक भुला नहीं होगा, दिल्ली में 25 अप्रैल को बंद का ऐलान हो चुका है हम भी सोनीपत में व्यापारियों से बंद की अपील करते है, ताकि पूरे देश को एकता दिखाई दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here