चण्डीगढ़ । हरियाणा के लोग पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 25 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते तापमान में बढोतरी होगी और लोगों की दिन रात लू के साथ गर्मी सताएगी। 30 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आज यानी गुरुवार से अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 तारीख से अलग-अलग स्थानों पर लू चलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 02-03°C की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
25 अप्रैल को इन जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम शुष्क रहने की संभावना है। भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, सिरसा।
26 अप्रैल को इन जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम शुष्क रहने की संभावना है।भिवानी, चरखी दादरी, फ़रीदाबाद, फ़तेहाबाद में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। गुरूग्राम, हिसार, झज्जर, जिंद, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवारी, रोहतक, सिरसा।
27 अप्रैल को इन जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम शुष्क रहने की संभावना है।भिवानी, चरखी दादरी, फ़रीदाबाद, फ़तेहाबाद में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। गुरूग्राम, हिसार, झज्जर, जिंद, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवारी, रोहतक, सिरसा।







