Home Haryana हिरासत में युवक के साथ SHO ने क्रूरता की हदें की...

हिरासत में युवक के साथ SHO ने क्रूरता की हदें की पार… लाल मिर्च का घोल प्राइवेट पार्ट्स में भी डाला

159
0
Palwal, 20 April- पलवल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं, जहाँ पुलिस ने एक ऐसे थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है जिसने ठगी के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक के साथ प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी. युवक द्वारा शिकायत करने पर उसे धमकी भी दी। यह घटना दिसंबर 2024 की है,जिसके चलते अब जांच के बाद थाना प्रभारी को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी कुलदीप सिंह ने दी ये जानकारी
डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया की दिसंबर 2024 में एक युवक जो ठगी के आरोप में शहर थाना पलवल की हिरासत में था और राधेश्याम जो तत्कालीन शहर थाना प्रभारी थे उन्होंने उनके साथ न केवल मारपीट नहीं की बल्कि उनको मिर्च का घोल पिलाया गया और इंजेक्शन के माध्यम से उसके प्राइवेट पार्ट में भी मिर्च का घोल डाला गया। जिसपर पुलिस कप्तान ने जांच के आदेश दिए और अब जांच के बाद पीड़ित युवक द्वारा तत्कालीन थाना प्रभारी राधेश्याम पर लगाए गए आरोप सही पाए गए. जिसके चलते थाना प्रभारी राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेस कर जेल भेज दिया है और अभी जाँच जारी है की किसी अन्य कर्मचारी की तो इसमें संलिप्ता नहीं है.अगर किसी और की भी इसमें संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here