करनाल (अंकुर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 24 घंटों से भी कम समय में घोषणा पूरी की। बता दें कि उन्होंने पिहोवा से करनाल बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मीडिया सूत्रों के अनुसार ग्रामीण अंचल में लोगों की समस्याओं उनके द्वार पर जाकर सुनने की पहल धरातल पर कारगर सिद्ध हो रही है। लोगों की समस्याओं और मांगों का त्वरित पूरी हो रही हैं। इसका एक और उदाहरण बुधवार को देखने को मिला जब मुख्यमंत्री ने पिहोवा से करनाल जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह बस पिहोवा से अभिमन्युपुर, अंजनथली होते हुए करनाल पहुंचेगी। 2 मई को कुरूक्षेत्र जिले के गांव अभिमन्युपुर में जनसंवाद में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अभिमन्युपुर गांव से कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा करनाल तक बस चलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने तुरंत रोडवेज महाप्रबंधक को रूट बनाकर बस के आवागमन के निर्देश दिए थे। मात्र एक दिन में ही अपनी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।







