कैथल (अंकुर कपूर): One Rank one Pension को लेकर पूर्व सैनिकों के परिवारों का शहर में प्रदर्शन देखने को मिला। बता दें कि सोमवार को कैथल में भी पूर्व सैनिकों ने शहर के बीचों-बीच अपने परिवार व बच्चों के साथ प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम संजय कुमार को कैथल की लघु सचिवालय में ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में जल, थल और वायु सेना के पूर्व अधिकारियों से लेकर सेना के छोटे कर्मचारियों ने अपने बच्चों के साथ हिस्सा लिया। जिसमें सैनिकों की वीर वीरांगनाओं के सर्वोच्च बलिदान के बाद उन्हें पुरुष सैनिकों के मुकाबले कम पेंशन मिलने की बात कही।

वीर-वीरांगनाओं का कहना था कि युद्ध में हमारे पतियों की मौत के बाद हमें सिर्फ 12 हजार रूपए ही पेंशन मिलती है। उन्होंने कहा कि अफसरों की पत्नियों को 57240 हजार रुपए तो एक जवान सैनिक की विधवा को मात्र 12 हजार मिलते है। उनकी मांग हैं की उन्हे भी बराबर की पैंशन दी जाएं। क्योंकि उनके वीर पतियों देश की सेवा में बराबर का योगदान देते हुए अपने प्राण दिए थे।
पूर्व सैनिकों का नेतृत्व कर रहे पूर्व सैनिक बलजीत सिंह ने बताया की one Rank one Pension को लेकर लंबे समय से इंतजार था, लेकीन सेना के उच्च अधिकारियो ने मिलकर हमारे हमारे साथ अन्याय कर दिया। उन्होंने कहा कि सेना में अफसर डॉक्टर से मिलकर बार-बार डिसएबिलिटी का लाभ उठा रहें है, जबकि हमारी वीर विरागनाएं सिर्फ 12 हजार रूपए में गुजारा कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सैनिकों को हक नहीं मिला तो मोदी सरकार को 2024 पूर्व सैनिकों की नाराजी का सामना करना पड़ेगा।







