Home Crime फरीदाबाद में विवाहिता की हत्या के बाद मचा हड़कंप, 11 लोगों के...

फरीदाबाद में विवाहिता की हत्या के बाद मचा हड़कंप, 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

169
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में विवाहिता की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि विवाहिता की मौत दहेज के लिए की गई। जानकारी के मुताबिक बादशाह खान अस्पताल में दिखाई दे रही भीड़ यह जानने के बाद जमा हुई है कि मोहम्मदपुर गुड़गांव के रहने वाली विवाहिता शीतल की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी है।

मृतका के परिजनों की मानें तो 3 साल पहले उन्होंने भाखरी गांव के रहने वाले सोनू के अपनी बहन शीतल की बहुत धूमधाम से शादी की थी। सगाई के बाद से ही वह लोग अपना रंग दिखाने लगे। आरोप है इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों का दिल नहीं भरा और वह लड़की से आए दिन मारपीट करने लगे और पैसे की डिमांड करने लगे। इसके चलते उन्होंने 40 लाख की रकम एक बार अकाउंट में भेजी और इसके अलावा कई बार उन्हें नगद रुपए भी दिए। आरोप है कि जब उनकी बहन को लड़की पैदा हुई तो ससुराल पक्ष के लोग और नाराज हो गए।

आरोप है कि इसके बाद वो मारपीट कर उनकी बहन को गुरुग्राम छोड़ गए। आरोप है कि काफी समय विवाहिता अपने मायके रही और वह उसे लेने तब आए जब दूल्हे की बहन की शादी थी। परिजनों के मुताबिक कल उन्हें पुलिस का फोन आया कि उनकी बहन की मौत हो गई है और वह फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में है। जिसके बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here