Home Haryana महाभारतकालीन इस मंदिर के कारण कैथल को जाना जाता है छोटी...

महाभारतकालीन इस मंदिर के कारण कैथल को जाना जाता है छोटी काशी के नाम से

336
0
कैथल, 26 फरवरी -कैथल के चंदाना गेट स्थित ऐतिहासिक महाभारतकालीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर आस्था का केंद्र हैं।इस मंदिर का इतिहास महाभारतकाल से जुड़ा है.इस मन्दिर के नाम से कैथल का नाम पड़ा है. मन्दिर में दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन करने को आते हैं. वहीं शिवरात्रि पर आज यहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
भगवान कृष्ण ने कैथल में ही ग्यारह रुद्रों की स्थापना की थी
बता दें कि इस मंदिर के कारण कैथल को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद की थी, जब पांडवों ने कौरवों को हराकर विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में मारे गए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान कृष्ण ने कैथल में ही ग्यारह रुद्रों की स्थापना की थी। स्थापना करने के बाद पांडवों से यहां पूजा-अर्चना करवाई थी। महाभारत काल में मंदिर में स्थापित किए गए ग्यारह रुद्र आज भी स्थापित हैं। जिनकी पूजा-अर्चना करने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु मंदिर में आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here