Home Haryana ग्रामीण रोजगार सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा अग्रणी..VB-GRAM G का राज्य स्तरीय...

ग्रामीण रोजगार सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा अग्रणी..VB-GRAM G का राज्य स्तरीय सम्मेलन

24
0

Panchkula,18 January-:ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण (VB-GRAM G) के अंतर्गत आज इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, पंचकूला में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री,हरियाणा कृष्ण लाल पवार ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में VB-GRAM G एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के तहत अब श्रमिकों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार प्रदान किया जा रहा है, जो पहले 100 दिन तक सीमित था।उन्होंने बताया कि आवेदन के पश्चात यदि किसी श्रमिक को 15 दिनों के भीतर कार्य उपलब्ध नहीं होता, तो उसे ₹100 प्रतिदिन भत्ता दिया जाएगा। वहीं 15 दिन से अधिक समय तक कार्य न मिलने की स्थिति में डबल भत्ता प्रदान करने का प्रावधान है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।मंत्री पवार ने यह भी उल्लेख किया कि VB-GRAM G योजना देश के 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिनमें हरियाणा इसके प्रभावी क्रियान्वयन में शीर्ष स्थान पर है। यह राज्य सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं मजबूत प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक योजना का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।सम्मेलन में विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में हितधारक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here