अम्बाला, 5 अप्रैल-अम्बाला शहर हर साल बरसाती पानी की वजह से नुकसान झेलता है। इस साल ऐसा कुछ न हो इसके लिए नगर निगम अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने कमर कस ली है। जहां एक तरफ शहर में बड़े ड्रेन्स की सफाई शुरू की जा चुकी है.वहीं सफाई व्यवस्था का जायज़ा लेने का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में आज नगर निगम के कमिश्नर सचिन गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल और मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने निगम अधिकारियों के साथ शहर के अलग अलग हिस्सों का दौरा किया। जहां चल रहे ड्रेन क्लीनिंग के काम का जायजा लिया गया।
इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई में कोताही बिल्कुल न बरती जाए। वहीं उन्होंने बताया कि सफाई कार्य की जांच का यह दौर निरन्तर जारी रहेगा। अपने निरीक्षण के दौरान इन लोगों ने बताया हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायब सैनी के निर्देश पर अंबाला में इस बार ड्रेन की सफाई में कोई कोर का असर नहीं छोड़ी जाएगी, इस सफाई के लिए जेसीबी मशीनों सहित अन्य मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा है! बताया गया यहां से निकलने वाले कूड़े को भी एक जगह इकट्ठा किया जाएगा ताकि लोगों को इससे कोई परेशानी ना हो सके!







