हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-नूंह में टूरिस्ट बस में आ*ग लगने से बड़ा हा*दसा हो गया है. यहां एक चलती टूरिस्ट बस में आ*ग लग गई. जिसमें 10 लोगों की मौ*त हो गई, जबकि 24 लोग घायल है. बस में करीब 60 लोग सवार थे.
जानकारी के मुताबिक यह हा*दसा देर रात करीब 01:30 बजे हुआ. बस कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे से गुजर रही थी. इस दौरान बस में करीब 60 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौ*त हो चुकी है और 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि बस में सवार ज्यादातर लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने निकले थे. राहगीरों ने हा*दसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। वहीं पैसेंजरों में चीख पुकार मची रही। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने किसी तरह टूरिस्टों को बस से निकाला।







