Home Ambala संसद में वक्फ बोर्ड बिल पास होने पर मंत्री अनिल विज...

संसद में वक्फ बोर्ड बिल पास होने पर मंत्री अनिल विज ने दी प्रतिक्रिया.. भूपिंदर हुड्डा पर भी साधा निशाना

115
0
अम्बाला, 3 अप्रैल-संसद में वक्फ बोर्ड बिल  पास हो गया है जिसको लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जो सारे देश में जमीनों की लूट होती थी उसको रोकने के लिए ये बिल लाया गया ! वहीं आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बढ़ते नशे को पूर्व सरकारों की देन बताया ! विज ने  भूपिंदर सिंह हुड्डा के सवाल पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमे उन्होंने कहा था कि किसानों को लूटना और परेशान करना बीजेपी की नीति है !
संसद में वक्फ बोर्ड बिल  पास हो गया है जिसको लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जो सारे देश में जमीनों की लूट होती थी उसको रोकने के लिए ये बिल लाया गया !  उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पहली बार ऐसा हुआ है इससे पहले भी पांच बार ऐसा हो चुका है ! वक्फ बिल का अखिलेश ने भी विरोध किया है इसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के हित में हिंदू मुसलमानों के हित में सरकारों का काम होता है कि अगर कहीं लुट हो रही है तो उसको दुरुस्त करे !
आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ज्ञान बहादुर 
आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बढ़ते नशे को पूर्व सरकारों की देन बताया जिसपर अनिल विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद नशा तेजी से बढ़ा है ! उन्होंने कहा कि ज्ञान देने से चीजें ठीक नहीं होती चीजें तो धरातल पर काम करने से ठीक होती है !  विज ने कहा कि धरातल पर कुछ होता नजर नहीं आ रहा ! विज ने  केजरीवाल को ज्ञान बहादुर बताया !
पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा पर भी साधा निशाना
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों को लूटना और परेशान करना बीजेपी की नीति है,  जिसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हुड्डा से  सवाल पूछा कि सरकार ने किसानों को परेशान करने के लिए कौन सी नीति बनाई है  ! उन्होंने कहा कि किसान पंजाब में धरने पर बैठे थे और पंजाब में इंडिया गठबंधन की सरकार है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here