Home Crime डबल मर्डर केस: अंबाला सीआईए ने बंबीहा गैंग के शार्प शूटर को...

डबल मर्डर केस: अंबाला सीआईए ने बंबीहा गैंग के शार्प शूटर को किया गिरफ्तार

266
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला शहर के कालका चौंक पर हुए डबल मर्डर केस में सीआईए ने बंबीहा गैंग के शार्प शूटर पंजाब के फरीदकोट के गांव जैतों निवासी नीरज गुप्ता उर्फ चस्का को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि अंबाला में 25 मार्च 2021 को कालका चौंक पर एक कार पर कुछ लोगों ने दिन-दिहाड़े गोलियों की बरसात कर दी थी। जिस मामले में पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह सातवां आरोपी है, जो पुलिस के 3 दिन के रिमांड पर है। बता दें कि इन आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए 1, सीआईए 2, सीआईए नारायणगढ़ व एसएचओ अंबाला सिटी के संयुक्त टीम बनाई गई थी। इस टीम ने आरोपी राकेश कुमार, भुप्पी राणा व रिंकू उर्फ़ कर्म चंद, अनिल उर्फ़ लठ, सज्जन सिंह उर्फ़ भोलू व अमित डागर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

सीआईए 1 के इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए 7वें आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में यह खुलासा किया कि यह बंबीहा ग्रुप के संपर्क में था और लक्की पटियाल के कहने पर यह सारा काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि यह आरोपी करीब 1 साल से फरार था जिसे अभी पकड़ लिया गया है और बाकियों की धरपकड़ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here