Home Haryana पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले..कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव हरियाणा विधानसभा का रास्ता...

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले..कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव हरियाणा विधानसभा का रास्ता करेगा निर्धारित

39
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र की अनाज मंडी में आयोजित रैली में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव हरियाणा विधानसभा का रास्ता निर्धारित करेगा, क्योंकि 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी व्यापार में नंबर वन बना दिया है.  इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के साथ इंडिया गठबंधन उम्मीदवार सुशील गुप्ता, लाडवा विधायक मेवा सिंह, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा व तमाम कांग्रेसी तथा आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहे व भारी संख्या में उमड़े जन सैलाब से हुड्डा ने गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।
संविधान बचाने के लिए गठबंधन का रास्ता चुना गया
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ने कहा कि संविधान बचाने के लिए गठबंधन का रास्ता चुना गया क्योंकि प्रजातंत्र बचेगा तभी लोगों के अधिकार बच पाएंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने किसी भी वर्ग का ख्याल नहीं रखा यही कारण है कि हर वर्ग में हाहाकार मचा है.उन्होंने लाडवा बाईपास फॉर लर्निंग मार्ग न बनने की बात भी उठाई.गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का दमन किया है और इस प्रत्याशी पर प्रधानमंत्री ने आरोप लगाए थे उसे ही पता नहीं ऐसा क्या देखा टिकट दे दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here