सोनीपत 29 मार्च —सोनीपत राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के अंदर फूलों के बीच अफीम उगाई गई थी। क्राइम यूनिट-1 की टीम ने छापा डालकर इसका खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से विवि के माली को गिरफ्तार किया है। विवि में 400 पौधे उगाए गए थे जिनका वजन 39.7 किलो मिला है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। विवि पुलिस आयुक्त कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है, आपको बता दे कि कल रोहतक यूनिवर्सिटी में भी अफीम के पौधे पाए जाने का मामला सामने आया था।
क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की रेड में हुआ खुलासा, पुलिस ने माली को किया गिरफ्तार
हरियाणा सरकार नशे पर लगाम लगाने के लाखों दावे कर रहे हैं, लेकिन अब तो हरियाणा में नशा स्कूल और यूनिवर्सिटी तक पहुंच चुका है, कल रोहतक यूनिवर्सिटी में अफीम की खेती होती हुई मिली तो आज सोनीपत के राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम की खेती ने इलाके में सासनी फैला दी और आम आदमी के मुख पर इसको लेकर चर्चाओं का विषय गर्म है, आपको बता दे कि सोनीपत क्राइम ब्रांच यूनिट 1 ने इस खेती का खुलासा किया है, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में पुलिस करीब चार सौ पौधे अफीम के मिले है और जिनमें से अफीम भी निकाली गई हैं, पुलिस ने यूनिवर्सिटी के माली संतलाल को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है आखिरकार उसने यह खेती किसके कहने पर की थी और बीज कहा से लेकर आया था, जिस विवि में अफीम उगाई गई थी वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस आयुक्त सोनीपत का कार्यालय है। उसके बावजूद किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी वही कई माह पहले इसी एजुकेशन सिटी में स्तिथ एक यूनिवर्सिटी के छात्र ने इलाके में नशे के कारोबार के गंभीर आरोप लगाए थे।
डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि सीआईए-1 की टीम एएसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम के पौधे उगाए गए हैं। पौधे माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघमऊ निवासी संतलाल ने उगा रखे हैं। जिस पर टीम ने तुरंत ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर मुंशीराम व बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी ब्रज बेकरियां संपर्क किया। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में फूलों के बीच क्यारियों में अफीम के पौधों की तलाश की गई। बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी की निगरानी में 400 पौधे बरामद किए। जिनका वजन 39 किलो 750 ग्राम मिला। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी संतराम को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की सूचना के डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने भी टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी संतलाल के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि संतराम विवि में नौ साल से नौकरी कर रहा था। बरामद किए गए पौधे डेढ़ से दो माह पहले उगाए गए थे। उन पर डोडा आया है और कट के निशान मिले है।डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच की जाएगी। मामले में विवि प्रशासन से भी जानकारी ली जाएगी। जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नशा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी सूरत में नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।







