Home Haryana मोबाइल की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, दुकानदार...

मोबाइल की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, दुकानदार ने सरकार से मांगी मदद

180
0

टोहाना | टोहाना के भुना रोड पर स्थित “सोनू मोबाइल” शॉप में देर रात आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिसमें लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।

दुकानदार संदीप ने बताया कि वह पिछले 6 साल से यह मोबाइल शॉप चला रहा है। बीती रात करीब 3 बजे चौकीदार ने दुकान से धुआं निकलते देखा और उसे सूचित किया। जब वह मौके पर पहुंचा तो दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं।

दुकान में रखा एयर कंडीशनर, एलईडी, नए मोबाइल फोन, रिपेयरिंग के लिए आए ग्राहकों के मोबाइल, मोबाइल फोल्डर और फर्नीचर पूरी तरह जल गए। दुकानदार का अनुमान है कि इस आगजनी में लगभग 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि उन्हें इस नुकसान से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here