Home politics ईडी का सम्मन मिलने के बाद बोले..अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसियों...

ईडी का सम्मन मिलने के बाद बोले..अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसियों के बहाने दहशत का माहौल बनाया जा रहा

115
0
रोहतक ( TSN)– आम आदमी पार्टी हरियाणा के कार्यक्रम में पहुंचे  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर ह+ मला बोला है । उन्होंने कहा की जांच एजेंसीयों के बहाने देश में दहशत का माहौल बना दिया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि जब  भी विपक्ष का नेता आवाज उठाता है, उनके पीछे जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं। अरविंद केजरीवाल को ई डी का सम्मन  मिलने के बाद कहीं ना कहीं अंदेशा है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है इसलिए उन्होंने मच से कहा कि चाहे उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए या गोली मरवा दी जाए लेकिन मोदी उनकी आवाज को नहीं दबा सकते। ना वह डरने वाले हैं ना आम आदमी पार्टी डरने वाली है ।
आम आदमी पार्टी को जिताने का आह्वान
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी अदानी के हाथों में खेल रहे हैं अदानी उनके दोस्त हैं और उन्हीं के यहां से कानून बनते हैं,  वही कानून देश में लागू होते हैं। देश में जांच एजेंसियों के बहाने दहशत का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन ना आम आदमी पार्टी डरने वाली है और ना ही अरविंद केजरीवाल। वह राजनीति में व्यवस्था  बदलने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी के तीन सिद्धांत हैं और उन्हें सिद्धांतों पर उपस्थित लोगों को चलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश में कीचड़ फैला हुआ है और इस कीचड़ में कमल खिल रहा है । उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों से आह्वान किया की झाड़ू से कीचड़ को साफ करने का काम करें ताकि यह कमल खिल ही ना सके। हरियाणा आम आदमी पार्टी द्वारा ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर पर बनाए गए नए पदाधिकारी को शपथ दिलाने के कार्यक्रम में रोहतक पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here