भिवानी (अंकुर कपूर): किसानों के बाद अब सरपंचों ने भी मंत्री व विधायकों के विरोध का ऐलान किया। भिवानी जिला में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के आगमन से पहले सरपंचों के पंचायत मंत्री के विरोध किए जाने को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी।
भिवानी के पंचायत भवन में ग्रीवेनेंस कमेटी की मीटिंग में परिवादों की सुनवाई के लिए पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को पहुंचना था। जिसके चलते पंचायत सभा स्थल के दोनों तरफ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तथा पुलिस की वैन सरपंचों को गिरफ्तार करने पहुंच गई। इस दौरान सरपंचों को घसीटते हुए जबरदस्ती बस में बैठाकर गिरफ्तार किया गया।
इस बीच सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ई-टैंडरिंग प्रक्रिया व सरपंच को री-कॉल करने के कानूनों का विरोध जताया। सरपंचों ने कहा कि सरकार ने गांवों के विकास कार्यो के लि ई-टैंडरिंग प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें काफी झोल है। प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि जब तक ई-टैंडरिंग प्रक्रिया को वापिस नहीं लिया जाता। सरपंचों के री-कॉल करने के नियमों को समाप्त नहीं किया जाता।







