करनाल, 18 मार्च-हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी करनाल स्थित बाल भवन का निरीक्षण करने पहुंची। नव नियुक्त मेयर रेनू वाला गुप्ता व अन्य महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान सुमन सैनी ने भवन की व्यवस्थाओं को भली भांति देखा और आवश्यक सुधारो पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रयासरत है कि हर जिले में बाल भवनो की स्थिति को और बेहतर बनाया जाए और किसी भी कमी को तुरंत दूर किया जाए।
सुमन सैनी ने इस दौरान महिला सशक्तिकरण हरियाणा के बजट और अन्य विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा कि इस बार का बजट बहुत ही अच्छा रखा गया है जिसमें महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। सरकार महिलाओं और प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में तत्परता से कार्यरत है और इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बजट तैयार किया गया है।
महिलाओं और बच्चों के लिए सरकार के बढ़ते कदम:
सुमन सैनी ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं और बच्चों के हितकारी योजनाएं लेकर आ रही है। किसी प्रकार की कमी को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हर जिले में जाकर बाल भावनाओं का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे है।
महिलाओं को सश्क्त बनाने में जुटी सरकार:
उपाध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के विकास को प्राथमिकता देना है जिससे वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके।मुख्यमंत्री द्वारा बजट भाषण में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार अपने कदम बढ़ा रही है।