Home Sonipat सोनीपत साइबर थाने में भ्रष्ट पुलिस कर्मचारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

सोनीपत साइबर थाने में भ्रष्ट पुलिस कर्मचारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

163
0
सोनीपत,13 मार्च –-सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की है,जिसमें सोनीपत साइबर थाना में तैनात अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर संजय को रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई कैथल निवासी अमन की शिकायत पर की गई है, जिन्हें एक केस से बाहर निकालने की एवज में अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर संजय द्वारा दो लाख रुपये की मांग की थी। जिसमें  80 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। टीम आरोपित के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
एसीबी कैथल की टीम ने आरोपित को 80 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार कैथल निवासी अमन ने कैथल विजलेंस को शिकायत दी थी। जिसमें कहा कि साइबर थाने में दर्ज मुकदमा नंबर पांच में उसका नाम आना बताया गया। उसे साइबर थाना सोनीपत सेक्टर-23 में बुलाया गया। जहां उसका नाम न आने के लिए दो लाख रुपये की डिमांड अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर संजय द्वारा की गई। जिसके बाद उनका 80 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। मंगलवार देर शाम को टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मी को 80 हजार रुपये की राशि सहित रंगें हाथों काबू कर लिया। आरोपित के खिलाफ कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद बुधवार को उसकी शारीरिक जांच करवाने के बाद अदालत में पेश किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here