अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में एक बार फिर गृह मंत्री अनिल विज द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जैसे ही गृह मंत्री अनिल विज रेस्ट हाउस पहुंचे तो लोगों ने उनके स्वागत अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए।बता दें कि उन्होंने कुछ अधिकारीयों को दोबारा निर्देश भी दिए गए, उन्होंने कहा कि मेरा नाम अनिल विज है और ये तो नहीं हो सकता कि मैं अपने प्रदेश की जनता को रोने बिलखने दूं।
अनिल विज एक्शन मोड़ में भी नजर आए और उन्होंने कईं SP को लताड़ भी लगाई। पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में फरियादी कड़ाके की ठंड होने के बावजूद जनता दरबार में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। गृह मंत्री ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए स्टैंडिंग हीटर का भी प्रबंध किया। इस मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
गृह मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये कोई मेरे हलके के लोग नहीं हैं बल्कि सभी के लोग हैं। मेरा ये दायित्व बनता है कि जो भी मेरे पास शिकायत लेकर आए में उसकी शिकायत का समाधान करूं। हरियाणा में लगातार नशा कारोबारी पकड़े जा रहे है जिनका कनेक्शन दूसरे राज्यों से होता है। उन्होंने कहा कि मैं डेट डिसाइड करता हूं और उस दिन मेरे सारे हरियाणा की पुलिस रेड करती है और मेरे पास सारा डाटा होता है।
विज ने कहा कि जो कुछ नहीं करते उनका पता है फिर मुझे की इसने तो कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं तो रेगुलर महीने में कभी 2 बार कभी 3 बार ये अनाउंस करता हूं की कल रेड मारी जाएगी।







