कुरुक्षेत्र,13 मार्च-जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन आज पूरे हरियाणा में ब्लॉक स्तर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर थानेसर हल्का अध्यक्ष होशियार सिंह किरमच,थानेसर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी युवा नेता सूर्यप्रताप सिंह राठौड़, लाडवा से पूर्व प्रत्याशी विनोद शर्मा,जिला प्रवक्ता शेखर डोगरा सहित कई कार्यकर्ताओं ने डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया.
जरुरतमंद लोगो को फल व लड्डू किये वितरित
जजपा कार्यकर्ताओं ने आज कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर नजदीक साधु संतों और जरुरतमंद लोगो को फल व लड्डू वितरित किये। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी सूर्यप्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी थोड़े समय में ही एक बहुत मजबूत राजनीतिक पार्टी बन गई। आज पूरे प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी सादगी से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। गोशाला में जाकर गो माता को हरा चारा खिलाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वही हलकाध्यक्ष होशियार सिंह किरमच ने बताया कि इस मौके पर अजय सिंह चौटाला के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।







