Home Haryana BDPO ने भी दी पुलिस को शिकायत..महिला सरपंच के आरोपों को...

BDPO ने भी दी पुलिस को शिकायत..महिला सरपंच के आरोपों को सिरे से किया ख़ारिज

123
0
कुरुक्षेत्र, 5 मार्च –हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महिला सरपंच को रात में बुलाने वाले BDPO को बुधवार को विभाग ने सस्पेंड कर दिया।सरपंच एसोसिएशन ने मंगलवार को आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में CM से मुलाकात की थी। इसके बाद BDPO पर एक्शन हुआ। इस मामले को लेकर BDPO नरेंद्र ढुल ने शाहाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें वे अपनी बात रखेंगे।
महिला सरपंच और BDPO के बीच 3 मार्च को विवाद हुआ था।पेड़ काटने से जुड़े मामले में सरपंच को कार्यालय में बुलाया गया था।सरपंच के पति ने आरोप लगाए के अधिकारी ने पेड़ के केस को रफा-दफा करने के मामले में उनसे 1 लाख रुपए मांगे।वहीं BDPO ने आरोप लगाया था कि सरपंच के पति ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।इस कारण उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
BDPO बोला- सरपंच पति ने दुर्व्यवहार किया
BDPO नरेंद्र कुमार ने बताया कि शाहाबाद की ग्राम पंचायत के खिलाफ बरगद का पेड़ काटने के संबंध में शिकायत CM विंडो पर आई थी। इस शिकायत की जांच के लिए सरपंच को 3 मार्च की दोपहर 2 बजे खंड कार्यालय में बुलाया गया था। महिला सरपंच के साथ उनके पति को जांच में बैठने की अनुमति दी थी, लेकिन जांच शुरू होते सरपंच का पति उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा।सरपंच का पति उन पर 1 लाख रुपए रिश्वत लेने का झूठा आरोप लगा रहा है। साथ ही उन पर सरपंचों को जानबूझ कर निलंबित करने का आरोप भी लगाया। सरपंच पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अपने साथियों को मौके पर बुलाने के लिए फोन भी किया।ये बात सुनकर उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिससे उनकी तबीयत खराब होने पर साथी कर्मी ने उसे CHC शाहाबाद पहुंचाया। उसने भी सरपंच पति के खिलाफ शाहबाद थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धमकी देने की शिकायत दी है।
 सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग
मामले में सस्पेंड हुए BDPO नरेंद्र ढुल ने पत्रकारवार्ता में कहा कि मैं सरकार के उनको सस्पेंड करने के निर्णय से काफी हैरान है। कार्रवाई तो महिला सरपंच के खिलाफ होनी चाहिए थी, क्योंकि उनके खिलाफ पेड़ काटने का मामला चला हुआ है, मगर सरकार ने बगैर कोई जांच किए मुझे सस्पेंड कर दिया। वे सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।
1 लाख रुपए का कोई रिकॉर्ड है तो पेश करें
ढुल ने कहा कि अगर सरपंच के पास उनके 1 लाख रुपए मांगने के कोई सबूत और रिकॉर्ड है तो पेश करें। मैं पिछले करीब 23 साल से ईमानदारी के साथ अपना काम कर रहा हूं। मेरे पास अपना घर भी नहीं है। न मेरे पास कोई कार है। सरकार से दरखास्त है कि उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए बहाल किया जाए और मामले की जांच करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here