Home Haryana मौसम की करवट कहीं आपको भी न कर दे बीमार, डॉक्टर से...

मौसम की करवट कहीं आपको भी न कर दे बीमार, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

131
0
करनाल, 5 मार्च –बदलते मौसम और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात से मैदानी इलाकों में एक बार फिर से तेज हवाओँ के साथ ठंडक बढ़ गई है. जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले एक सफ्ताह से इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़े हैं। अधिकांश मरीजों वायरल बुखार, खांसी और सर्दी और दमा जैसे लक्षण के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।
मौसम का असर लोगों की सेहत पर:
मार्च महीने में सर्दियां खत्म होने की कगार पर होती है। मार्च की शुरुआत हो चुकी है। बदलते मौसम में कभी गर्मी तो कभी सर्दी का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है पिछले एक एक सप्ताह से इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़े हैं।अधिकांश मरीज वायरल बुखार, खांसी और सर्दी व दमा जैसे लक्षण के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। पहले वायरल बुखार जहां तीन से पांच दिनों में ठीक हो जाता था, लेकिन अब खांसी और बुखार लंबे समय तक बना रहता है। मौसम बदलने के साथ हमारे शरीर की जरूरतें भी बदलती हैं, इसलिए  इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है।
सेहत से जुड़ी इस खबर में करनाल के नागरिक अस्पताल में कार्यरत डॉ. कुलबीर सैनी फिजिशियन से जानेंगे कि मौसम बदलने पर किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है?अगर आपको वायरल  या दमा हो गया है तो क्या सावधानियां बरत सकते हैं, कब डॉक्टर के पास जाना जरूरी है और खानपान में क्या बदलाव किए जाने चाहिए।
मौसम बदलने पर किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है?
मौसम बदलने पर मौसम बदलने पर वायरल इन्फेक्शन जैसे सर्दी, खांसी, बुखार व दमा और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। आजकल लोगों को अजीब किस्म की खांसी हो रही है। लोग खांसी के लिए तमाम तरह के एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, सिरप ले रहे हैं लेकिन खांसी 15 दिनों तक बनी रहती है। ऐसी स्थिति में आराम करने की सलाह दी जाती है।
बदलते मौसम के दौरान हाइड्रेटेड रहें और नियमित रूप से व्यायाम करें:
इसके अलावा गर्म पानी का सेवन के साथ स्टीम लेनी चाहिए और सुबह शाम की ठंड में कपड़ों का विशेष रूप से ध्यान रखें। तेज हवाओं व पतझड़ के मौसम में दमें का रोग बढ़ जाता है। जिसके लिए एतिहात बरतना जरूरी है। खासकर बदलते मौसम के दौरान हाइड्रेटेड रहें और नियमित रूप से व्यायाम करें, इससे इन लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
वायरल से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
ऐसे में संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा वायरल से बचने के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। मास्क न लगाने की वजह से हर किसी को सांस लेने में तकलीफ और खांसी की दिक्कत हो रही है. अगर हम मास्क लगाएं तो 70 प्रतिशत लोग वायरल से बच सकेंगे, क्योंकि सांस के जरिए ही बैक्टीरिया शरीर के अंदर प्रवेश करता है।
इस मौसम में खानपान की आदतों में क्या बदलाव करने की जरूरत है?
बी कॉम्प्रेलेक्स, विटामिट सी युक्त फल खाएं और दवाएं लें और इम्यूनिटी ठीक रखें। एक्सरसाइज जरूर करें। सादा खाना खाएं। बाहर के खाने से बचना चाहिए। तला-भुना खाने से भी परहेज करें। इस मौसम में बच्चों को फास्ट फूड से एकदम दूर रखे।घर में बना हुआ खाना खाएं। बुखार आने पर डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here