Home Haryana मंत्री रणबीर गंगवा ने उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए अधिकारियों को किया...

मंत्री रणबीर गंगवा ने उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए अधिकारियों को किया सम्मानित

91
0
करनाल, 25 दिसंबर -सुशासन दिवस के अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह, प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा व स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र संधु को ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र व क्रमश 31 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपये की राशि देकर  सम्मानित किया । इन अधिकारियों के खातें में यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से भेजी गई हैं।
बातचीत में कृषि विभाग के डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि पराली अवशेष प्रबंधन को लेकर करनाल कृषि विभाग को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। इस बार कृषि विभाग करनाल द्वारा काफी मेहनत की गई। साल 2023 में पराली जलाने को लेकर 120 मामले सामने आए थे.जबकि इस बार 95 मामले सामने आए है। पराली अवशेष प्रबंधन अभियान के तहत किसान किसान जागरूक हुए है।जिला प्रशासन द्वारा 718 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है जो सीधे किसानों के खाते में आएगी।
स्वास्थय  विभाग से उप सिविल सर्जन डॉक्टर रविन्द्र संधू को विभाग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्राफी व प्रशंसा पत्र से नवाजा गया। करनाल के सिविल सर्जन लोकवीर ने बताया कि हमारे विभाग के लिए बड़े ही गर्व की बात है। डॉ रविन्द्र संधू पिछले 2 सालों से यहां पर है ओर वो सरकारी योजनाओं में काफी दिलचस्पी से काम करते है। अस्पतालों की मेन्टेन्स,उपकरणों का रखरखाव, सफाई व्यवस्ताओं पर उनका विशेष ध्यान रखता है। स्वास्थ विभाग संबंधित सरकार से मरीजों के लिए जो योजनाएं शुरू की गई है, उसका मरीजों को पूर्णता लाभ मिल सके। इस सब कार्यों के लिए आज वो पुरस्कृत हुए है।
पर्यावरण की शुद्धता को लेकर  चलाई  कई योजनाएं
हरियाणा प्रदूषण विभाग जिला करनाल से अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा को भी ट्रॉफी व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया पर्यावरण की शुद्धता को लेकर 33 विभागों के साथ मिलकर कई योजनाएं चलाई गई। वायु गुणवत्ता को बढ़ावा देना, प्रदूषण कंट्रोल के लिए इंडस्ट्रीज पर सख्त कार्यवाही व समझाने के प्रयास किये गए है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगता है कि जब इस प्रकार से प्रदेश स्तरीय या जिला स्तरीय कोई भी अधिकारी सम्मानित होता है। इससे उसका मनोबल बढ़ता है जिससे वह और अच्छे से काम करने का प्रयास करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here