Home Haryana पिहोवा के गांव बीबीपुर कलां में 1 घंटे की बरसात ने कर...

पिहोवा के गांव बीबीपुर कलां में 1 घंटे की बरसात ने कर दिए बाढ़ जैसे हालात

217
0
पिहोवा,23 अगस्त : पिहोवा के गांव बीबीपुर कलां में पानी की निकासी न होने के कारण घरों में घुस जाता है. इसको लेकर गांव वालों को हो रही है परेशानी.वही गांव के मौजूदा पंच का कहना है कि इसके बारे में वह सरपंच को कई बार अवगत करा  चुके हैं कि जो यह नाला बंद पड़ा है इसको खुलवाया जाए लेकिन  समस्या जियों की क्यों बनी हुई है,जिसके कारण सभी गांव वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
गांव वासियों का कहना है कि घरों में पानी घुस जाता है जब गली से लोगों को गुजरना पड़ता है.स्कूल के बच्चों को जाना पड़ता है तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वही गांव के मौजूद पंच का कहना है कि यह सब पार्टी बाजी के कारण है कि जिन लोगों ने सरपंच को वोट नहीं दी उनका काम नहीं किया जा रहा l यह सरपंच पर गंभीर और रोक लगाए हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here