Home Sonipat फास्ट फूड दुकान संचालक की दबंगई चाउमीन की रेहड़ी लगाने वाले शख्स...

फास्ट फूड दुकान संचालक की दबंगई चाउमीन की रेहड़ी लगाने वाले शख्स पर करवाया हमला

141
0
सोनीपत, 5 मार्च –सोनीपत पुलिस का खौफ बदमाशों में बिल्कुल भी नहीं दिखाई दे रहा है.हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि हर दिन कोई ना कोई लूट या फिर ह.त्या की वारदात से सोनीपत दहल रहा है तो अब आम आदमी भी बदमाशो की करतूत का शिकार हो रहा है.बीते दो दिन पहले सोनीपत के पटेल नगर में दो बदमाशो ने एक रेहड़ी संचालक को इसलिए पीट डाला क्योंकि जिस जगह वह अपनी रेहड़ी लगाकर चाउमीन और अन्य चीज बनाता था उसके साथ ही एक फास्ट फूड दुकान की बिक्री में कमी आई थी और जिसके बाद दुकानदार ने दो बदमाशो से उसकी रेहड़ी तुड़वा डाली और उसकी भी बेरहमी से पिटाई करवा दी .
ये हैं पूरा मामला 
हुआ ये कि सोनीपत के पटेल नगर में रहने वाला गणेश नाम का एक युवक पटेल नगर में ही चाउमीन व अन्य फास्ट फूड लगाने की रेहड़ी लगाने लगा,  जिसके बाद उसके पास ही एक फास्ट फूड की दुकान थी शाहरुख नाम के युवक की. जिसके बाद युवक शाहरुख की दुकान पर ग्राहक की कमी होने लगी तो शाहरुख ने अपने दो बदमाश दोस्तो को भेज कर गणेश पर जानलेवा हमला करवा दिया.इस हमले में बदमाशो ने गणेश को तो पीटा ही.साथ में उसकी रेहड़ी को भी तोड़ दिया, हालांकि अब गणेश का खानपुर पीजीआई में इलाज चल रहा है और सीसीटीवी फुटेज व शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच भी कर रही है।
पुलिस कर रही है मामले की गंभीरता से जांच 
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि पटेल नगर में गणेश नाम के युवक पर दो युवकों ने हमला किया है.जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.गणेश चाउमीन की रेहड़ी लगाने का काम करता था और उसने साथ में लगती फास्ट फूड दुकान संचालक शाहरुख पर इस हमले को करवाने के आरोप लगाया है, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here