रेवाड़ी (अकुंर कपूर): रेवाड़ी में मंगलवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने एक स्क्रैप व्यापारी को चाकू मारकर ढाई लाख रुपए लूटे। बता दें कि रेवाड़ी शहर के बारह हजारी मोहोल्ले का रहने वाला लक्ष्मी नायारण का व्यापारी है। जो सुबह अपनी सेंट्रो गाड़ी में ड्राइवर को साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही उनकी गाड़ी दिल्ली रोड़ स्थित फिदेड़ी मोड़ पहुंची तो ड्राइवर गगन ने कहा कि शायद गाड़ी में खराबी आ गई। जैसे ही गाड़ी रोकी गई दो बदमाश बाइक पर आए उनके हाथ में चाकू था।

बदमाश चालक को झाड़ियों में ले गए और उसकी पेंट की जेब में रखे ढाई लाख रुपए बदमाशों ने लूट लिए। व्यापारी ने विरोध किया तो उसके हाथ पर चाकू से वार किया गया। गनीमत यह हुई कि इस दौरान व्यापारी की शर्ट की जेब में रखे पैसों पर बदमाशों का ध्यान तक नहीं गया। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद सदर थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ड्राइवर शक के घेरे में है। जिससे पूछताछ की जा रही है और जल्द बदमाशों को काबू किया जाएगा।







