Home Ambala अंबाला प्रशासन चुनावों की तैयारिया जोरों पर अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर...

अंबाला प्रशासन चुनावों की तैयारिया जोरों पर अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर की बूथों की जांच

107
0
अम्बाला, 22 फरवरी -अंबाला प्रशासन चुनावों की तैयारियों में जुट गया है और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहा है।अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर बूथों की जांच की, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान बिजली, पानी, शौचालय, रैंप जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।इसके अलावा, चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए जायजा लिया कि दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
चुनावों का जायजा लेने के बाद निर्मल सिंह ,इलेक्शन कानूनगो अंबाला  ने बताया चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने आज विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने बताया  कि वह विभिन्न स्थानों पर जा रहे है जहां पर मतदान केंद्र बनाए गए है.उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र के बाहर बूथ संख्या लिखा गया है  जिससे मतदाता आसानी से अपने बूथ तक पहुंच सके ।निरीक्षण के दौरान बिजली, पानी, शौचालय, रैंप जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए जायजा लिया कि दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
वही स्कूल प्राचार्य ने बताया कि प्रशासन और चुनाव अधिकारियों के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी सभी तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की जांच आज टीम  द्वारा की जा रही है और जो भी सुधार आवश्यक हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।प्राचार्य ने यह भी बताया कि स्कूल परिसर में मतदान केंद्र बनाए जाने के चलते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिसमें बिजली, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा के प्रबंध शामिल हैं। साथ ही, अधिकारियों के निर्देशानुसार मतदान कर्मियों और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।प्रशासन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चुनावी कार्यवाही को सफल बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांग ओर बजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here