Home Haryana केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान पहुंचे गुरुकुल कुरुक्षेत्र.. बोले प्राकृतिक खेती का...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान पहुंचे गुरुकुल कुरुक्षेत्र.. बोले प्राकृतिक खेती का देखा व्यावहारिक रूप

172
0
कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी -मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान शनिवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे।उन्होंने यहां 180 एकड़ के प्राकृतिक खेती फॉर्म के साथ-साथ गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य भी मौजूद रहे। देवव्रत आचार्य ने मंत्री के सम्मुख गुरुकुल में कृषि विश्वविद्यालय रिसर्च सेंटर बनाने की मांग रखी।
पत्रकार से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र में उन्होंने प्राकृतिक खेती का व्यावहारिक रूप को देखा है। आज केमिकल फर्टिलाइजर के अनियंत्रित प्रयोग के कारण धरती की उर्वरा शक्ति समाप्त हो रही है।ये  कई रोगों का कारण भी बन रही है। अगर यह स्थिति नहीं बदली आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेंगी। हम धीरे-धीरे ही सही, लेकिन प्राकृतिक खेती की तरफ जा रहे हैं। इसके लिए सही तरीके से किसानों को ट्रेनिंग जरूरी है। अगर सही तरीके से प्राकृतिक खेती की जाए तो उत्पादन के साथ गुणवत्ता तो बढ़ेगी। साथ ही धरती भी बचेगी। प्राकृतिक खेती के लिए कमेटी बनाई जाएगी।
किसानों से सद्भावपूर्ण वातावरण में चर्चा
कृषि मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ में किसानों के साथ सद्भावपूर्ण वातावरण में बात करेंगे। वे किसानों से मिलने के उत्सुक हैं। कई बार किसानों से बातचीत कर चुके हैं।
मैनेजमेंट को पता होना चाहिए
एयर इंडिया के प्लेन की फटी सीट को लेकर कहा कि अगर कोई चीज गलत होती है उसके लिए चुप होना या कुछ बोलना 2 रास्ते है। इससे लोगों को तकलीफ होती है। यह चीज मैनेजमेंट को पता होनी चाहिए। अगर पैसे लेते हैं तो सुविधा भी दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here